BREAKING ब्रेकिंग न्यूज़:महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 30 टूरिस्ट्स के डूबने की आशंका
BREAKING ब्रेकिंग न्यूज़:महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 30 टूरिस्ट्स के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंदमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 25-30 लोगों के बह जाने की आशंका है।
विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।
हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी, वीकेंड मनाने पहुंचते हैं लोग
पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
पुल जर्जर था, क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से टूटा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।
पुणे हादसे की तस्वीरें…





30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।
ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।
देश के 6 बड़े पुल हादसों के बारे में जानिए
1. मोरबी ब्रिज हादसा: 30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे।
2. रफीगंज रेल हादसा : 10 सितंबर 2002 बिहार के रफीगंज स्टेशन के पास रेल ब्रिज हादसे में करीब 130 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा सुबह करीब 10: 40 बजे हुआ था। गया के पास रफीगंज के करीब स्थित नदी पर बने पुल पर हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।
3. काडलुंडी रिवर ब्रिज हादसा: 21 जुलाई 2001 को केरल में कोझिकोड के पास स्थित काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज के ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि चेन्नई के लिए मंगलौर-चेन्नई मेल पैसेंजर ट्रेन कोझिकोड के पास काडलुंडी नदी पुल पार कर रही थी, तभी चार बोगियां पटरी से उतर कर नदी में समा गईं।
4. भागलपुर पुल हादसा: साल 2006 में बिहार के भागलपुर में पेडेस्ट्रियन (पैदल पुल) ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 30 लोग मारे गए थे। यह करीब 150 साल पुराना ब्रिज था। यह ब्रिज जमालपुर-हावड़ा ट्रेन पर गिर गया था।
5. कोलकाता ब्रिज हादसा: 31 मार्च 2016 को कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज ढह जाने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 लोग घायल हुए थे।
6. वाराणसी पुल हादसा: 15 मई 2018 को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की चपेट में एक मिनी बस, कार और कई बाइक्स आई थीं। मलबे को हटाने के लिए कई क्रेन बुलवानी पड़ी थीं।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…