श्रीमाधोपुर में दो कैफे मालिक गिरफ्तार:नाबालिग लड़की से रेप का मामला, मुख्य आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार
श्रीमाधोपुर में दो कैफे मालिक गिरफ्तार:नाबालिग लड़की से रेप का मामला, मुख्य आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में दो कैफे मालिकों को गिरफ्तार किया है। अजीतगढ़ डीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया-एक नाबालिग लड़की के साथ कैफे में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में पाया गया कि श्रीमाधोपुर की फैंसी मार्केट स्थित आईस कैफे के मालिक विमल कुमार सैनी और सीकर बाजार स्थित कृष्णा कैफे के मालिक सांवर मल भी इस अपराध में शामिल थे।
13 जून की शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें विमल कुमार सैनी (38) निवासी श्रीमाधोपुर और सांवर मल (47) निवासी खंडेला के रलावता क्षेत्र का निवासी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।
यह कार्रवाई श्रीमाधोपुर थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और अजीतगढ़ के डीएसपी उमेश गुप्ता का भी मार्गदर्शन मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048018


