किराना व्यापारी की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का हमला:पचेरीकलां में बदमाशों ने की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी दी
किराना व्यापारी की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का हमला:पचेरीकलां में बदमाशों ने की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी दी
पचेरी कलां : पचेरी कलां के मुख्य बाजार में किराना व्यापारी पुष्कर की दुकान पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। दुकान बंद करने के समय व्यापारी के भतीजे मौजूद थे। बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमले का प्रयास किया। उन्होंने दुकान के काउंटर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार ने तुरंत पचेरी कला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महीने पहले हरियाणा के गोद गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पहले ही पुलिस को की जा चुकी थी।
2021 में भी इसी दुकान पर अपराधियों ने हमला किया था। उस मामले में आरोपी जेल की सजा काट चुका है। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में भय का माहौल है। व्यापारी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966415


