पर्यावरण संरक्षण के लिए खेतड़ी में पौधरोपण अभियान:पीपल और तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया
पर्यावरण संरक्षण के लिए खेतड़ी में पौधरोपण अभियान:पीपल और तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : बांशियाल खेतड़ी वन्य जीव अभ्यारण स्थित समदेडा तालाब परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा तैयार किये पीपल व तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के आतिथ्य में समारोह पूरा किया गया। इस अवसर पर सभी आगंतुक अतिथियों को तुलसी व पीपल के पौधे देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने तुलसी व पीपल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीपल और तुलसी के पौधों का वृक्षारोपण करना एक महान कार्य है। तुलसी के पौधे का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी हैं।

उन्होंने कहा हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने स्वयं भी पौधे लगाए और लोगों से भी पौधे लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अपने भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है।इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा को साफा पहनाकर ,साल ओढाकर और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वन अधिकारी विजय कुमार फगेड़िया, परिवहन निरीक्षक रमेश यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सनोज मान, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश यादव, प्राचार्य महिपाल कुमावत, प्रधानाचार्य राजेश कुमावत, प्रदीप सुरोलिया, डॉ राघवेंद्र पाल, डॉ रामकुमार सिराधना, डॉ अक्षय कुमार, डॉ संतोष सैनी, गजेंद्र जलंद्रा, डॉक्टर सोमदत्त भगत, रघुनंदन शाह, सत्यनारायण भार्गव, पवन दाधीच, सरपंच रमेश सैनी, अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी, प्रमोद स्वामी, निखिल शर्मा, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा, ब्रह्मानंद शर्मा, वासुदेव तिवाड़ी, एडवोकेट सुभाष कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक गोपाल कृष्ण ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042232


