[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को मंडेलिया के साथ कांग्रेसजनों ने सौंपी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को मंडेलिया के साथ कांग्रेसजनों ने सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को मंडेलिया के साथ कांग्रेसजनों ने सौंपी रिपोर्ट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिले कांग्रेस जन । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया के नेतृत्व में चूरू जिला कांग्रेसजन मिले ओर संगठन कार्यों की रिपोर्ट पेश की । चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि चूरू शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन में किए गए दो माह की कार्य रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया, चूरू सांसद राहुल कसवा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ के सानिध्य में 75पन्नो की रिपोर्ट न्यूज पेपरों में प्रकाशित की कटिंग की भी दी गई, जिसको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सराहा और कहा आने वाले निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए और आमजन के सामने भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब कर जनता को बताए ,भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा कैसा है । हर तरफ़ बिजली पानी चिकित्सा और युवाओं के लिए रोजगार समस्या बनी हुई हैं। कहने को डबल इंजन की सरकार हैं, मगर हर तरफ़ निराशा बनी हुई हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाज़त खान, धर्मेन्द्र बुडानिया रमज़ान खान, मोहम्मद हुसैन निर्वाण,शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, कमला पुनिया, शिवा कुमार शर्मा, विमल शर्मा, संजय भाटी, हेमंत सिहाग, हर्ष लाम्बा, डॉ प्यारेलाल दानोदिया, जतनाराम मेघालय, रामप्रताप कांटीवाल, शेरखान मलकान, आरिफ़ रिसालदार, एन के झारिया, शाहरुख खान, आबिद खान जाबासरिया सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।

Related Articles