मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल ने दिखाया विकसित भारत का सपना : धनश्याम तिवाड़ी
मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल ने दिखाया विकसित भारत का सपना : धनश्याम तिवाड़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी ने मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षो की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता की एवम् विभिन्न संगठनो से जुड़े हुऐ गणमान्य लोगो की संगोष्ठी में विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा मचस्थ रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवम् राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने पिछले 11 वर्षो में विकसित भारत का सपना आमजन के दिलो में साकार करके दिखाया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम् सारस्वत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल की 11वर्ष की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, सत्तार खांन, नरेन्द्र कंवल, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, डॉ महेश शर्मा, प्रो.कमलसिंह कोठारी, ठाकुरमल शर्मा, सुधाकर सहल, योगेश गौड़, डॉ एफएच गौरी, विश्वनाथ राजगुरू, सुर्यप्रकाश त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, विजय कस्वां, दौलतराम प्रजापत, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नोमान खांन, के.के. महर्षि, राजीव शर्मा,, जयपाल सिंह टकणेत, रजत शर्मा, कपील चंदेल, गोगराज सैनी, ओेमसिंह शेखावत ,वैघ बनवारी लाल शर्मा, विमल भटनागर, आमीन खांन, अयुब खान गौड़, मनीष भारद्वाज, रामचन्द्र शर्मा, बाबू पाटील, डॉ श्यामसुन्दर कोशिक, सत्यनारायण व्यास, हनुमानप्रसाद स्वामी एडवोकेट, अभिषेक नाई सहित अनेक विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुऐ अधिवक्ता, शिक्षाविद् एवम् गणमान्य लोग उपस्थित रहे।