केंद्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप में विद्वार्थियों ने सीखी संस्कृत भाषा
केंद्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप में विद्वार्थियों ने सीखी संस्कृत भाषा
खेतड़ी नगर : केंद्रीय विद्वालय स्कूल में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्म शिविर के दुसरे दिन बुधवार को हिंदी से अन्य भाषाओं के बारे में सिखाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य उमेद अली ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में कक्षा चार से नौ वीं कक्षा के विद्वार्थी भाग ले रहे है। शिविर के मार्फत विद्वार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा एक अन्य भाषा जैसे तमिल, तेलगु, उर्दू, पंजाबी, गुजाराती, कश्मीरी, संस्कृत, मलयालम, मराठी आदि भाषाओं में वर्णमाला, स्वपरिचय, अभिवादन करना सिखाया जाएंगा। शिविर में भाषाओं के बारे में मनोज कुमार वर्मा, सीआर पालीवाल, आरती ने हिंदी से अन्य भाषाओं में विद्यार्थियों को आभासी शहर भ्रमण, वास्तविक जीवन, वार्तालाप अभ्यास करना सिखाया साथ ही यात्रा के दौरान बस चालक एवं परिचालक तथा यात्रियों के साथ संवाद स्थापित करने का तरीका बताया गया। बस स्टैंड का आभासी भ्रमण कराया गया। यातायात के नियमों एवं चिन्हों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। संस्कत वर्णमाला को कविता के माध्यम से सिखाया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, संजय भसेरा सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043200


