भामाशाह प्रेरक रामनिवास चौधरी का निधन
भामाशाह प्रेरक रामनिवास चौधरी का निधन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कलकत्ता प्रवासी भामाशाह रतनलाल चौधरी के प्रेरक रामनिवास चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। चौधरी लगभग 78 वर्ष के थे और वो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रामनिवास चौधरी की प्रेरणा से भामाशाह रतनलाल चौधरी ने कस्बे के राजकीय चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व पावरधाम बालाजी मंदिर सहित अनेक जगहों पर विकास कार्य करवाए। उनकी प्रेरणा से करवाए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। रामनिवास चौधरी को भामाशाह रतनलाल चौधरी का दायां हाथ माना जाता था। उनके निधन पर कस्बे के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


