चैनपुरा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का विरोध:10 गांवों के लिए टोल माफी की मांग, धरने की दी चेतावनी
चैनपुरा टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का विरोध:10 गांवों के लिए टोल माफी की मांग, धरने की दी चेतावनी
सादुलपुर : चूरू जिले में सादुलपुर से सिधमुख सड़कमार्ग पर चैनपुरा टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के निवासियों ने टोल माफी की मांग उठाई है। राजस्थान स्टेट हाइवे अथॉरिटी के नाम सिधमुख थानेदार को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि टोल प्लाजा के पास के गांवों से टोल वसूली उचित नहीं है। धणाऊ, कलालकोटड़ा, चनाना छोटा, चनाना बड़ा, मोडासी, चैनपुरा बड़ा, बड़ी ख्याली और नरवासी सहित करीब 10 गांवों के लोगों ने यह मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना चैनपुरा ईंट भट्टा और सिद्धमुख तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के हित को देखते हुए समाधान निकालने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035733
