[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में पानी की समस्या होगी दूर:24.51 लाख की लागत से बनेगा नया बोरवेल, पीएचईडी ने जारी की मंजूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

काजड़ा में पानी की समस्या होगी दूर:24.51 लाख की लागत से बनेगा नया बोरवेल, पीएचईडी ने जारी की मंजूरी

काजड़ा में पानी की समस्या होगी दूर:24.51 लाख की लागत से बनेगा नया बोरवेल, पीएचईडी ने जारी की मंजूरी

पिलानी : झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव में पेयजल संकट का समाधान जल्द होने जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने गांव के वार्ड नंबर 2 में पुराने सूखे बोरवेल की जगह नए बोरवेल के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

पीएचईडी चीफ इंजीनियर ने दी स्वीकृति

पीएचईडी के चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता ने नए बोरवेल के लिए 24.51 लाख रुपये की बजट स्वीकृति जारी की है। यह बोरवेल वार्ड नंबर 2 में लगाया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत भवन के पास और वार्ड नंबर 12 में भी पुराने बोरवेल सूख जाने से ग्रामीणों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

सरपंच ने जताया आभार, ग्रामीणों में खुशी

ग्राम सरपंच मंजू तंवर ने पंचायतवासियों की ओर से पीएचईडी के चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता और पिलानी के सहायक अभियंता डालचंद सैनी का आभार प्रकट किया।

ग्रामीणों में भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, भरत नागवान, नथमल नागवान, विनोद जोशी, राय सिंह शेखावत, भीम सिंह शेखावत, सुशील मारवाल, भगवती चंदेलिया, होशियार सिंह सिंगाठिया, मुकेश दादरवाल, सुमेर सिंह शेखावत, डॉ. मनोज जोशी, विनोद सोनी और अशोक कुमावत सहित अनेक लोगों ने संतोष जताया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet