[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

"वंदे गंगा" जल संरक्षण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं : जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सार्थक पहल करते हुए “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सोमवार को सूचना केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा एवं अभियान प्रभारी विशंभर पूनिया ने वृक्षारोपण किया व उपस्थित लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि “वंदे गंगा” अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा वृक्षारोपण अभियान की प्रतीकात्मक रूप से शुरुआत की गई है। मानसून सीजन में जिले भर में 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों और आमजन के सहयोग से यह अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। पौधारोपण से पहले गड्ढे खोदने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले की काटली नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बहाव क्षेत्र में सुधार के कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। अभियान प्रभारी विशंभर पूनिया ने जानकारी दी कि यह जन अभियान 5 जून से 20 जून तक चलाया जा रहा है, जिसमें विभागों के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी उत्साहजनक रूप से देखने को मिल रही है।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शंकर लाल, सहायक अभियंता पूजा जानू, कनिष्ठ अभियंता अनंत जीत, एपीआरओ विकास चाहर, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet