लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर-9 उपचुनाव में 67% रहा मतदान:शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई वोटिंग, कल सामने आएंगे नतीजें
लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर-9 उपचुनाव में 67% रहा मतदान:शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई वोटिंग, कल सामने आएंगे नतीजें

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 में पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। निर्धारित समय पूरा होते ही प्रशासन ने मुख्य मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया।
राजकीय एन.के. जाजोदिया संस्कृत विद्यालय में बनाए गए तीन बूथों पर कुल 982 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1467 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 67% मतदान दर्ज किया गया।

कल होगी मतगणना
इस उपचुनाव में भाजपा की सरिता शर्मा, कांग्रेस की वंदना शर्मा और एक निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देवी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतगणना सोमवार सुबह 9 बजे की जाएगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी। वार्ड में कुल 1467 मतदाता पंजीकृत हैं।


