आभावास की हनुमान मित्र मंडल गौशाला में किया श्रमदान:गौ सेवकों और ग्रामीणों ने की सफाई, पर्यावरण बचाने की ली शपथ
आभावास की हनुमान मित्र मंडल गौशाला में किया श्रमदान:गौ सेवकों और ग्रामीणों ने की सफाई, पर्यावरण बचाने की ली शपथ
रींगस : रींगस के आभावास गांव स्थित श्री हनुमान मित्र मंडल गौशाला में रविवार को विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित किया गया। गौशाला मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल भगत महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गायों की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही दीपदान समेत कई धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
गौशाला के कोषाध्यक्ष रामप्रसाद गर्ग ने बताया कि गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मिलकर गौशाला की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। कार्यक्रम में मातादीन सोनी, मांगीलाल जांगिड़, मोहनलाल सैनी, मदन यादव, महावीर प्रसाद, बजरंग लाल सीगड़, बंशीधर, सेडूराम, फूलचंद, नारायण लाल बागड़िया और डॉ. मुकेश सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042745


