समझाइश कर बास चुड़ैला में 10 साल से बंद पड़ा रास्ता खुलवाया
समझाइश कर बास चुड़ैला में 10 साल से बंद पड़ा रास्ता खुलवाया
झुंझुनूं : बास चुड़ैला में बिसाऊ तहसीलदार ने गांव के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से 10 साल से बंद पड़े प्रचलित रास्ते को खुलवाया। कार्यवाहक तहसीलदार पवनकुमार मीणा ने गांव के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल व सहीराम की मदद से दोनों पक्षों से समझाइश की। यह रास्ता चुड़ैला से कोलिंडा के कटानी रास्ते तक जाता है। राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 118 व 119 के बीच दर्ज है। तहसीलदार को इस रास्ते को लेकर तीन-चार दिन पहले शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों से समझाइश के बाद रात 11 बजे तक सीमाज्ञान कर रास्ते के दोनों ओर तारबंदी की गई। जेसीबी से रास्ता समतल करवाया गया। कोर्ट में चल रहे वाद को भी राजीनामे के अनुसार वापस लेने और भविष्य में रास्ते को लेकर कोई विवाद नहीं करने पर भी सहमति बनी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर फर्द रिपोर्ट तैयार की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044844

