पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत:उदयपुरवाटी से पहुंचे सैंकडों कार्यकर्ता, आरक्षण समेत मुकदमे वापसी समेत कई मांग
पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत:उदयपुरवाटी से पहुंचे सैंकडों कार्यकर्ता, आरक्षण समेत मुकदमे वापसी समेत कई मांग
उदयपुरवाटी : भरतपुर के पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत के लिए उदयपुरवाटी क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। गुर्जर समाज की प्रमुख मांगों में आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी शामिल है।
विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग भी की जा रही है। समाज आरक्षण का सीधा लाभ और सरकारी योजनाओं का लाभ चाहता है। रीट परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग भी प्रमुख है।
देव सेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने बताया-महापंचायत में कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें आरक्षण आंदोलन के उदयपुरवाटी अध्यक्ष शीशराम खटाना और एडवोकेट हनुमान सिंह शामिल हैं। देवसिंह गुर्जर गुढ़ागौड़जी, किशोर गुर्जर, राजेश खटाना, फूलचंद गुर्जर, महेंद्र गुर्जर और माखन लाल गुर्जर भी पहुंच रहे हैं। बीरबल सिराधना, सीताराम गुर्जर और फूलाराम गुर्जर सहित अन्य नेता भी महापंचायत में हिस्सा लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045417

