[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारपुरा गांव में कृषि व पशुपालन कैंप का सफल आयोजन,किसानों को मिली उपयोगी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सरदारपुरा गांव में कृषि व पशुपालन कैंप का सफल आयोजन,किसानों को मिली उपयोगी जानकारी

सरदारपुरा गांव में कृषि व पशुपालन कैंप का सफल आयोजन,किसानों को मिली उपयोगी जानकारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के सरदारपुरा गांव स्थित सार्वजनिक मंदिर परिसर में आज एक दिवसीय कृषि एवं पशुपालन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण किसानों एवं पशुपालकों को नवीनतम कृषि तकनीकों, पशु स्वास्थ्य एवं डेयरी व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप सिंह शेखावत सुजड़ोला एवं अनूप सिंह सांगवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में गढ़वाल बलवीर लम्बा अशोक श्योराण सूबे सिंह बाड़ड़िया मान सिंह मेघवाल रतन सिंह शेखावत राजू यादव उमेद सिंह फौजी नवीन श्योराण तथा सोमवीर कोठारी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सांगवान ने की जबकि मंच संचालन कृष्ण कुमार सांगवान और नवीन सांगवान ने किया।

पशुपालन विभाग की ओर से RBM नरेन्द्र चोपड़ा, PBM कुलदीप, BCO संजय व BCO राहुल ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल, पोषण, रोग निदान और सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, कृषि विभाग, हिसार से आए डॉ. आर.के. सैनी, सखी डेरी संस्था से डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. प्रियंका शर्मा ने किसानों को फसल उत्पादन में वैज्ञानिक तकनीकों, जैविक खेती, जल संरक्षण एवं डेरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। सुखवीर सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कैंपों से ग्रामीणों को सीधा लाभ होता है और वे आधुनिक कृषि एवं पशुपालन पद्धतियों से परिचित हो पाते हैं। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं।

Related Articles