संजय नगर में मारपीट कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संजय नगर में मारपीट कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने ढाणी कुछाला संजय नगर में रात्री को घर मे घुसकर मारपीट कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले चौथे आरोपी रवि सिंह नरूका को मीना वाली ढाणी करमाडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपीयों द्वारा घटना में काम ली गई मोटर साईकिल को भी जब्त किया। थाना अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि ढाणी कुछाला तन संजयनगर मे 30 मई को मध्य रात्री को घर मे घुसकर मारपीट कर हत्या करने की वारदात में शेष आरोपीगणों की तलाश हेतु थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके चलते टीम द्वारा रवि सिंह नरुका राजपूत ढाणी ढहरवाला को पुलिस ने मीना वाली तन करमाडी से दस्तयाब किया तथा घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड लिया गया। आरोपी से अन्य साथी मुलजिमानों के संबध में तथा घटना में प्रयुक्त वाहनो के संबंध गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी थाना के हिस्ट्रीशीटर सचिन उर्फ बच्चियां जाति जाट ढाणी ढहरवाला, आकाश कुमार यादव नाथा की नांगल थाना डाबला व आकाश सिंह निर्वाण टोली की ढाणी तन रामकुमारपुरा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जो पी.सी. रिमांड पर चल रहे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041943


