राजगढ़ में घरेलू विवाद में मारपीट:10 लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़; मामला दर्ज
राजगढ़ में घरेलू विवाद में मारपीट:10 लोगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़; मामला दर्ज
राजगढ़ : राजगढ़ के वार्ड 20 में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित साजीद हुसैन ने राजगढ़ थाने में शुक्रवार को 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना 3 जून की सुबह करीब 9 बजे की है। साजीद अपने पिता अजीज हुसैन को कोर्ट छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सदीक, मुनाफ, आदिल, मोहम्मद हुसैन, अलवीरा, समीरा, समीम, सबनम, समाप्रवेज और मोहम्मद सायद ने उन्हें घेर लिया।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से साजीद पर हमला किया। उनके सिर में चोट लगी और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी उनके घर में घुस गए। वहां उन्होंने साजीद की बहन, पत्नी और भाभी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर परवेज हुसैन, आकीब हुसैन और नदीम हुसैन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग आए दिन झगड़ा करते हैं। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1921912


