[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में किया वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में किया वृक्षारोपण

चूरू : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वृक्षारोपण किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष हेमन्त धारीवाल ने विश्व में प्राकृतिक संसाधनों व वृक्षों के दोहन को चिंताजनक बताते हुए वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता को एक-एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प करना चाहिए।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष हेमन्त धारीवाल, सदस्य सुभाष चन्द्र बरवड़, सदस्य ऋतुराज, पूर्व सदस्य संतोष मासूम, अभिभाषक संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ अधिवक्ता दानाराम शर्मा, अधिवक्ता काशीराम शर्मा, राजेन्द्र राजपुरोहित, सुमेरसिंह, गजेन्द्र खत्री, संजीव वर्मा, वरूण सैनी, भीमसिंह राजपुरोहित, पवन प्रजापत, अमित प्रजापत, भंवर सिंह, सुदर्शन चुलैट, रामस्वरूप गुर्जर, तरूण सोनी, मोहित सिंह के सहित अनेक अधिवक्ताओं ने वृक्षारोपण में सहभागिता की।

Related Articles