कांधरान में युवाओं ने बनाया तालाब:30 हजार रुपए की आई लागत, नीलगाय और हिरण जैसे वन्य जीव बुझा रहे हैं प्यास
कांधरान में युवाओं ने बनाया तालाब:30 हजार रुपए की आई लागत, नीलगाय और हिरण जैसे वन्य जीव बुझा रहे हैं प्यास
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती कांधरान गांव में युवाओं ने वन्य जीवों के लिए एक सराहनीय पहल की है। खनावाली जोहड़ी में उन्होंने एक लघु तालाब का निर्माण किया है। इस कार्य में करीब 30 हजार रुपए की लागत आई है। कृष्ण पूनिया ने बताया- इस पहल में विकास राव, नवीन राव, कर्मवीर राव, नरेश पूनिया, विकास पूनिया, अजय पूनिया, राजकुमार कमेडिया, बलवान टाडा और रमेश धायल ने सहयोग किया। तालाब का स्थान विशेष रूप से चुना गया है क्योंकि इस क्षेत्र में हिरणों का झुंड अधिक संख्या में रहता है। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। नीलगाय, खरगोश और हिरणों के झुंड को यहां पानी पीते देखा जा रहा है। क्षेत्र की एक विशेषता यह है कि आसपास के खेतों में तारबंदी नहीं की गई है, जिससे वन्य जीव आसानी से तालाब तक पहुंच सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1973895


