आरएसएस विभाग प्रमुख का जखोड़ा दौरा
भूमि संरक्षण पर व्याख्यान, ग्रामीणों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सीकर, झुंझुनूं, चूरू विभाग प्रमुख (ग्राम विकास) चिरंजीलाल शर्मा ने जखोड़ा का दौरा किया। उन्होंने हीरामल मंदिर में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान पर व्याख्यान दिया। विभाग प्रमुख ने कहा कि भारत विकसित तभी होगा जब उसके गांवों में समृद्धि और खुशहाली होगी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आगे आना होगा। विभाग प्रमुख चिरंजीलाल शर्मा ने ग्रामीणों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की सलाह दी। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जैविक कृषि अपनाने पर जोर दिया। वृक्षारोपण के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ भी मौजूद रहे। मौके पर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और जैविक कृषि करने का संकल्प लिया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ भी ली।
जाखोड़ा के हीरामल मन्दिर में गांव के महेन्द्र गुर्जर बुडानिया, लीलाधर अवाना, सीताराम अवाना, हीरामल देवस्थान के गुरू भगत राजेश अवाना, रामवतार अवाना, मदन अवाना, अमर सिंह, गिरधारी, श्रीराम, बिजेन्द्र, रामसिंह कंस्वा, राम अवतार कस्वां, अमीलाल, मनपाल, ओमप्रकाश, उमाकान्त शर्मा, दिनेश शर्मा, सरदारा राम आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।