नानसा गेट पर बिल्डिंग से गिरा पत्थर, गाड़ी का शीशा टूटा – बड़ा हादसा टला
नानसा गेट पर बिल्डिंग से गिरा पत्थर, गाड़ी का शीशा टूटा – बड़ा हादसा टला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : शहर के व्यस्त नानसा गेट क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक बिल्डिंग से अचानक एक पत्थर नीचे गिरा और सड़क पर खड़ी कार पर आ गिरा। पत्थर गिरने से गाड़ी का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर उस स्थान से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई गंभीर चोट या जान-माल की हानि हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम 6:00 बजे बजे की है। मुख्य बाजार में चहल-पहल के बीच एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से पत्थर नीचे गिरा और ठीक नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली कि यह पत्थर किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा। स्थानीय निवासी और दुकानदारों का कहना है कि नानसा गेट क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043030


