[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव भक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष में किया रुद्राभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिव भक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष में किया रुद्राभिषेक

शिव भक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष में किया रुद्राभिषेक

खेतड़ी : खेतड़ी के चांदमारी रोड़ पर स्थित कोठी वाले शिव मंदिर में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भाजपा खेतड़ी शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज के नेतृत्व रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। गजानंद कुमावत, अनीता देवी, रविंद्र सैनी व चिंकी सैनी की मुख्य यजमानी में विधिवत रूप से शिव रुद्राष्टक पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक किया गया। ज्योति भारद्वाज ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर कुशल प्रशासक थीं। उनके जीवन त्याग, सेवा और न्याय का प्रतीक है। इस दौरान स्थानिए कलाकारों द्वारा शिव के भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्याधर सैनी, महामंत्री राकेश राजोरिया, सुधा सुरोलिया, सुशिला, शारदा, मंजू, पिंकी, कमलेश देवी, निर्मला, रचना, गरिमा, महिमा, बबीता, संतोष, किरण, सुनीता, ग्यारसी देवी मौजूद थे

Related Articles