बबाई में महिला घरेलू हिंसा जागरूकता शिविर का आयोजन
बबाई में महिला घरेलू हिंसा जागरूकता शिविर का आयोजन
खेतड़ी नगर : स्वयं सेवी संस्था विनायक महिला विकास समिति के तत्वाधान में बबाई के अटल सेवा केंद्र में महिला घरेलू हिंसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबाई सरपंच सरपंच मीना देवी ने की। संस्था के सीईओ राजकुमार कुमावत ने बताया कि महिला घरेलू हिंसा कार्यक्रम के मार्फत महिलाओं पर होने वाले घरेलू अत्याचार रोकने के लिए महिलाओं को जाग्रत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला देश के विकास में अहम योगदान निभा रही है, उन्होंने बताया कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना हम सब की जिम्मेदारी है। शिविर के दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं महिला सहायता केंद्रों की जानकारी दी गई। सरपंच मीना देवी ने कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है, उसे छुपाए नहीं आगे आकर प्रशासन को अवगत कराए व छोटे-मोटे वाद विवादों के कारण घर परिवार नहीं टूटे इस बात का ध्यान रखें। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच सुरक्षा सखियों को विनायक महिला विकास समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवि कुमार, रमाकांत, सुरक्षा सखी खैरुनिशा, सुमन देवी, भावना देवी सहित अन्य सुरक्षा सखी मौजूद थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971627


