झगड़ते दो सांड पिकअप पर गिरे, गाड़ी खंभे से टकराई, बिजली आपूर्ति बाधित
चिड़ावा में झगड़ते सांडों के बीच फंसी पिकअप:बिजली का खंभा टूटा, क्षेत्र में आपूर्ति बाधित; एक सांड घायल
चिड़ावा : शहर की झुंझुनूं रोड पर मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सामने शुक्रवार देर रात को अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक बिजली निगम की टीम सप्लाई को सुचारु करने के प्रयासों में जुटी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:15 बजे पिकअप गाड़ी नयाबस स्टैंड से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। जहां सरकारी कॉलेज के सामने बीच सड़क पर दो सांड आपस में उलझ रहे थे। जो की आपस में उलझते हुए पास से गुजर रही पिकअप पर जा गिरे। अचानक सांडों के सामने आने से पिकअप सवार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे बिजली के हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई।पिकअप की टक्कर से सांड का पैर टूट गया। वहीं सड़क किनारे लगा बिजली का खंबा भी टूट कर झुक गया। सूचना पर गौरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में मिले गोवंश का उपचार किया। वहीं बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और इलाके की लाइनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। बिजली का खंभा टूटने के कारण झुंझुनूं रोड, नया बस स्टैंड, कबूतरखाना समेत मुय सड़कों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041718


