पिलानी में पेयजल, बिजली और सड़क समस्याओं पर हुई चर्चा
पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दे उठे, अधिकारियों को निस्तारण के मिले निर्देश
पिलानी : पिलानी नगरपालिका के सभागार में पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। प्रधान बिरमा देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों ने पेयजल, बिजली, सड़क और अतिक्रमण संबंधी समस्याएं उठाईं। वार्षिक कार्य योजना को भी अनुमोदित किया गया। बीडीओ अनीषा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इन मुद्दों के समाधान के लिए निर्देश दिए।
पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। राजकुमार ने चिड़ावा-घण्डावा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। सुभाष योगी ने खुडिया में नए नलकूप की मांग रखी। राजेन्द्र ने देवरोड़ में पीएचईडी कुओं की बिजली मोटर बदलने का मुद्दा उठाया। धनपति ने झेरली में पेयजल समस्या बताई। नरेश कुमार ने दूदवा में नए नलकूप और बिजली लाइन की समस्या रखी। मिश्री देवी ने शिमली जोहड़ी में पायतन कुंड बनाने का प्रस्ताव रखा। सरपंचों ने भी जल जीवन मिशन के तहत बने कुओं को ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग की।
साधारण सभा की बैठक में उपखंड अधिकारी सूरजगढ सुमन, उपप्रधान अंजू देवी, नायब तहसीलदार हरीश यादव, जिला परिषद सदस्य सुनिता धत्तरवाल, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार, नरेश जांगिड, मिश्री देवी, सजना, धनपति, राजेन्द्र, राजकुमार, सुनिल कुमार, रोहिताश, सुभाष योगी सहित सरपंच सुमन बेरी, रेशमी सरपंच पीपली, मंजू देवरोड़, बच्चनसिंह लीखवा, राजीव बनगोठड़ी कलां, अनूप देवी झेरली, अनू मोरवा, रामेश्वर लाल घण्डावा, राजपाल धिंधवा बिचला, विनोद काजी, संतोष कंवर खुडिया, राजेश कुमार कस्वां दोबड़ा, सुमित्रा देवी बदनगढ, नरेन्द्र घुमनसर कलां सहित सहायक अभियन्ता मुकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेवा राम एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041789


