[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा:50 मीटर दूर जा गिरा युवक, हालत गंभीर, जयपुर रेफर, CCTV आया सामने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा:50 मीटर दूर जा गिरा युवक, हालत गंभीर, जयपुर रेफर, CCTV आया सामने

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा:50 मीटर दूर जा गिरा युवक, हालत गंभीर, जयपुर रेफर, CCTV आया सामने

सुलताना : झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक लगभग 50 मीटर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवीन सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी (निवासी सुलताना) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

घटना सुबह करीब 6 बजकर 58 मिनट पर उस वक्त हुई, जब चिड़ावा की ओर से आ रही तेज गति की पिकअप किठाना की दिशा में जा रही थी।

सुलताना के हरनारायण अस्पताल के पास स्थित चौराहे पर यह दुर्घटना घटित हुई। नवीन किसी काम से अपने घर से निकला था और रास्ते में ही इस हादसे का शिकार हो गया। चौराहे पर पहले से खड़ा एक सफाई कर्मचारी भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। टक्कर की तीव्रता से वह भी सड़क के किनारे गिर गया, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

सीसीटीवी में कैद हुई दुर्घटना

हादसे की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पिकअप अत्यधिक तेज गति में थी और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुलताना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रविन्द्र सैन ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल युवक को तुरंत सुलताना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

चालक फरार, वाहन का पता नहीं; पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

रविन्द्र सैन ने बताया कि फिलहाल पिकअप वाहन चालक मौके से फरार है और वाहन का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आस-पास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad