[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अवैध खेजड़ी लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:भूदोली चौराहे से पकड़ा, वन विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में अवैध खेजड़ी लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:भूदोली चौराहे से पकड़ा, वन विभाग की कार्रवाई

नीमकाथाना में अवैध खेजड़ी लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:भूदोली चौराहे से पकड़ा, वन विभाग की कार्रवाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए खेजड़ी की लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। ये कार्रवाई उप वन संरक्षक सीकर और सहायक वन संरक्षक श्रवण बाजियां के निर्देशन में की गई।

टीम में रेंजर हरलाल सिंह खीचड़ के नेतृत्व में रेंजर पुनीत शर्मा, वनकर्मी दीपेंद्र सिंह और अजीत सिंह शामिल थे। जब्त किए गए ट्रक को रेंज कार्यालय नीमकाथाना में खड़ा किया गया है। उड़नदस्ते की टीम ने ये कार्रवाई भूदोली चौराहे से की।

रेंजर हरलाल सिंह खीचड़ ने बताया कि अवैध रूप से ट्रक में भरी खेजड़ी की लकड़ियों की सूचना मिली थी। जिस पर उड़न दस्ते की टीम ने ट्रक को रुकवाया। ट्रक में भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां भरी हुई थी। जिस पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध है और इनकी अवैध कटाई करना दंडनीय अपराध है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad