[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर में लगी आग:तीन वार्डों की बिजली गुल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर में लगी आग:तीन वार्डों की बिजली गुल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

चिड़ावा में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर में लगी आग:तीन वार्डों की बिजली गुल, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 37 में चीनी गोदाम के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार रात को आग लग गई। इस घटना से वार्ड 37, 38 और 39 की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर अधिक गर्म हो गया। इससे उसमें तकनीकी खराबी आ गई और आग लग गई।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया। तकनीकी टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार बिजली व्यवस्था को सामान्य करने में कुछ समय लगेगा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की नियमित जांच की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में लोड के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad