सूरजगढ़ में माता रमाबाई अंबेडकर की 91 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
सूरजगढ़ में माता रमाबाई अंबेडकर की 91 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी माता रमाबाई अंबेडकर की 91 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ.भीमराव अंबेडकर समिति तथा सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति तथा भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई।
पुण्यतिथि के मौके पर शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल ने माता रमाबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग और समर्पण को याद दिलाया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर की प्रगति में माता रमाबाई का विशेष योगदान रहा है जिनकी बदौलत डॉ.अंबेडकर ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान लिखकर भारत के सभी महिला पुरुषों को समस्त अधिकार दिए।
अंबेडकर समिति अध्यक्ष जनाब रईस कुरैशी, राधेश्याम सुनिया, फूलचंद सुनिया, सज्जन कटारिया, सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा, नरेश कुमार, शीशराम डाबला, शौकत अली, भागीरथ मावर, पवन कटारिया, जगराम महरा, श्रवण खटीक, शेरसिंह गुरावा, रोहतास बागड़ी, मीनू सेन व यूजर्वेद कटारिया ने शिरकत की।