[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, मंदिरों में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, मंदिरों में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, मंदिरों में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को शनि देव जन्मोत्सव नगर में धार्मिक उल्लास एवं भक्ति भाव से मनाई गई। सुबह से देर रात तक शहर के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने शनि महाराज का तेल से अभिषेक, शनि चालीसा का पाठ और काली दाल, छाता, वस्त्र आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया।

वार्ड नंबर 20 स्थित शनि मंदिर में महंत नेमीचंद भार्गव व रवि भार्गव के सान्निध्य में शनि जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचामृत से शनि देव के अभिषेक से हुई, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इसके पश्चात सरसों तेल से विशेष अभिषेक किया गया। शनि देव को खीर व कांजी के बड़े का भोग लगाया गया तथा दिनभर प्रसाद वितरण किया गया। शाम को शनि जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

इसी प्रकार, वार्ड नंबर 22 स्थित शनि मंदिर में भी दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर पुजारी राजेंद्र भार्गव ने बताया कि बीती रात जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन व मंत्रोच्चारण के साथ शनि देव का तेलाभिषेक किया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान को भोग लगाकर भक्तों को पंगत में बैठाकर प्रसादी कराई गई।

पुजारी महेंद्र भार्गव व नरेश भार्गव ने शनि देव का विशेष श्रृंगार कर उन्हें खीर का भोग अर्पित किया और हवन का आयोजन कर भक्तों से आहुति दिलवाई। दिनभर श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे और देर रात तक शनि देव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

Related Articles