[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामबास में पक्षियों को मिला नया घर:जुबिली पिंजरापोल गौशाला में 3 लाख की लागत से बना पक्षी आश्रय स्थल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

रामबास में पक्षियों को मिला नया घर:जुबिली पिंजरापोल गौशाला में 3 लाख की लागत से बना पक्षी आश्रय स्थल

रामबास में पक्षियों को मिला नया घर:जुबिली पिंजरापोल गौशाला में 3 लाख की लागत से बना पक्षी आश्रय स्थल

राजगढ़ : राजगढ़ के रामबास स्थित जुबिली पिंजरापोल गौशाला परिसर में रविवार को पक्षी आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया। इस पक्षी घर का निर्माण तीन लाख रुपए की लागत से हुआ है। यह निर्माण द्रौपदी देवी महादेव प्रसाद कंदोई की याद में उनके पुत्रों प्रदीप कुमार, सांवर मल और राजकुमार कन्दोई ने करवाया है। पक्षी आश्रय स्थल का शुभारंभ कई धार्मिक गुरुओं की उपस्थिति में हुआ। इनमें थान मठूई धाम के महंत निर्मल नाथ महाराज, संतोष नाथ आश्रम के महंत संजय नाथ महाराज, ढंढाल शेरा आश्रम के संत सम्पत नाथ महाराज और जोगी आश्रम के संत धर्मनाथ शामिल थे।

कंदोई परिवार ने सभी संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने गौशाला की गायों को फल और सब्जियां खिलाईं। इस अवसर पर कंदोई परिवार की महिलाएं रीटा, रंजना, तेजल और प्रियंका भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में पूर्व चैयरमैन मोहनलाल शर्मा, सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी सत्यनारायण शांडिल्य, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राहुल पारीक, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी विनोद गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77