[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी दफ्तरों में गैर हाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारी:अजीतगढ़ के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय में अधिकारी सहित सभी कर्मचारी नदारद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सरकारी दफ्तरों में गैर हाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारी:अजीतगढ़ के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय में अधिकारी सहित सभी कर्मचारी नदारद

सरकारी दफ्तरों में गैर हाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारी:अजीतगढ़ के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय में अधिकारी सहित सभी कर्मचारी नदारद

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एडीएम ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में सहायक अभियंता और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता समेत 5 कर्मचारी गैरहाजिर थे। कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमकाथाना में 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

अजीतगढ़ मुख्यालय में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी कर्मचारी गैरहाजिर थे। पाटन मुख्यालय में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवकाश पर थे और एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोही में निरीक्षण किया गया। यहां 2 चिकित्सक उपस्थित थे, जबकि 3 पद रिक्त हैं। व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं। उप स्वास्थ्य केंद्र कुरबड़ा में एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

एडीएम ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नीमकाथाना और चिकित्सा प्रभारी सिरोही के साथ आउटडोर, दवाइयों की उपलब्धता, टीकाकरण और लू से बचाव की तैयारियों पर चर्चा की। अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Related Articles