ड्यूटी पर नशे में पहुंचा जलदाय कर्मचारी:8 वार्डों की पानी सप्लाई ठप, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ड्यूटी पर नशे में पहुंचा जलदाय कर्मचारी:8 वार्डों की पानी सप्लाई ठप, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के मंड्रेला रोड स्थित पंप हाउस पर गुरुवार को जलदाय विभाग का कर्मचारी ड्यूटी पर शराब के नशे में पहुंच गया। उसकी लापरवाही के चलते 8 वार्डों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पंप हाउस पर तैनात कर्मचारी महिपाल सिंह शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। उसने टंकी में समय पर पानी नहीं भरा, जिससे वार्ड 12 से 19 तक की सप्लाई बाधित हो गई। पानी नहीं मिलने से नाराज वार्डवासियों ने स्थानीय पार्षद राजेंद्र पाल सिंह को शिकायत दी। पार्षद मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना जलदाय विभाग की जेईएन निरमा बाई को दी।
पुलिस ने मेडिकल करवाया, विभाग करेगा कार्रवाई
सूचना पर महिला हेड कॉन्स्टेबल मंजू मौके पर पहुंचीं और नशे की हालत में पाए गए महिपाल को थाने ले जाकर मेडिकल करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिपाल सिंह की नियुक्ति के बाद से ही पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। वह अक्सर शराब के नशे में रहता है और समय पर टंकी नहीं भरता।
जेईएन निरमा बाई ने बताया कि विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही जल्द ही एक नए कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी।
शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार, मिली जमानत
थानाधिकारी आसाराम ने बताया कि आरोपी को शराब के नशे में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043534


