राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, आधुनिक भारत की रखी नींव
राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, आधुनिक भारत की रखी नींव
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। युवा कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य प्रताप सिंह नरुका और श्रीमाधोपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की बिवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरुका ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व से आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच ने देश को नई दिशा दी। राजीव गांधी का समर्पण और साहस आज भी राष्ट्र को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आशीष शर्मा जयपुरिया, सौरभ सरोज, तनवीर नारंग, जतिन बागोरिया और पंकज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1973132


