रूपलीसर-पाबूसर सड़क मार्ग की हालत खराब:वाहन चालकों को हो रही परेशानी, PWD ने दिया मरम्मत का आश्वासन
रूपलीसर-पाबूसर सड़क मार्ग की हालत खराब:वाहन चालकों को हो रही परेशानी, PWD ने दिया मरम्मत का आश्वासन
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में ग्राम रूपलीसर से पाबूसर के बीच की सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है। ये मार्ग सरदारशहर की मुख्य सड़क से जुड़ता है। इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये मार्ग कई महत्वपूर्ण गांवों को जोड़ता है। एक तरफ पाबुसर, हामुसार, सिकराली और भानुदा जैसे गांव हैं, जो रतनगढ़ की ओर जाते हैं। दूसरी तरफ रूपलीसर, दुलरासर, ढाणी देगा, पातलिसर और सिंगरी जैसे गांव स्थित हैं। मात्र 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में उतना ही समय लग जाता है, जितना रतनगढ़ तक पहुंचने में लगता है। इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने आश्वासन दिया है कि बजट प्राप्त होते ही सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044417

