[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने रोकी बाइक, जानलेवा हमला किया, नकदी-सोने की चेन लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने रोकी बाइक, जानलेवा हमला किया, नकदी-सोने की चेन लेकर फरार

सीकर में व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने रोकी बाइक, जानलेवा हमला किया, नकदी-सोने की चेन लेकर फरार

सीकर : सीकर के सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने अनाज व्यापारी से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। किसानों को भुगतान करने जा रहे व्यापारी को रास्ते में रोककर बदमाशों ने लाठी-सरियों से जानलेवा हमला किया और नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित प्रहलाद राय (46) निवासी सिहोट छोटी ने पुलिस को बताया कि उनका भाई मनोज कुमार किसानों को भुगतान करने जा रहा था। रात करीब 11 बजे पावर हाउस के पास प्रदीप उर्फ कोकरिया, रामचन्द्र और नरेश उर्फ नरेन्द्र ने घात लगाकर हमला कर दिया। बदमाशों ने मनोज की बाइक तोड़ते हुए उससे 1 लाख 95 हजार 260 रुपए और सोने की चेन लूट ली।

व्यापारी गंभीर रूप से घायल

हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज को सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में उसके कंधे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। प्रहलाद ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई भोलाराम के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77