वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई:पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई:पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। किशोरपुरा इलाके में पहाड़ी मोहरम और पत्थरों का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। वन रेंजर धर्मवीर सिंह मील ने बताया कि उप वन संरक्षक झुंझुनूं के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक गुड़ा निवासी विजय कुमार सैनी को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब्त ट्रैक्टर-ट्राली को इंद्रपुरा नर्सरी में रखा गया है। वन विभाग क्षेत्र में अवैध खनन और गैर वानिकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। इससे पहले प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया था। इसके अलावा एक अन्य पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041949


