पालिका चलाएगी फायर सेफ्टी प्रमाणीकरण अभियान
पालिका चलाएगी फायर सेफ्टी प्रमाणीकरण अभियान
चिड़ावा : नगरपालिका प्रशासन शहर व पैराफेरी एरिया में फायर सेफ्टी प्रमाणीकरण अभियान चलाएगी। इसके तहत बहुमंजिला भवनों, हॉस्पिटल, शिक्षण/कोचिंग संस्थानों, विवाह स्थलों, होटल/रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, ई-लाइब्रेरी, पटाखा शॉप, मॉल, बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित अन्य संबंधित स्थानों को शामिल किया जाएगा। ईओ रोहित मील ने बताया कि गर्मी में तापमान बढ़ने से होने वाले अग्नि हादसों की रोकथाम को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उपरोक्त संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की फायर ऑडिट की जाएगी। ऑडिट के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। ईओ मील ने बताया कि ऑडिट से पहले पालिका प्रशासन सात दिन का विशेष अभियान चलाकर उपरोक्त कैटेगरी के संस्था संचालकों, जिन्हें नियमानुसार फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है, को आगामी सात दिन में फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044089


