सेना के सम्मान में चूरू में जय हिंद यात्रा:यूथ कांग्रेस ने इंद्रमणि पार्क से वीरगति स्मारक तक की पदयात्रा, भारत माता के जयकारे लगाए
सेना के सम्मान में चूरू में जय हिंद यात्रा:यूथ कांग्रेस ने इंद्रमणि पार्क से वीरगति स्मारक तक की पदयात्रा, भारत माता के जयकारे लगाए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में भारतीय सेना के सम्मान में यूथ कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा का आयोजन किया। यात्रा इंद्रमणि पार्क से शुरू होकर वीरगति स्मारक तक पहुंची। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता और भारतीय सेना के जयकारे लगाए। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि भारतीय सेना ने हाल ही में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपना पराक्रम दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सैनिकों की वीरता की चर्चा हो रही है। चूरू की युवा शक्ति ने इस यात्रा के माध्यम से संदेश दिया कि वे सेना के साथ एकजुट हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनीश खान, महेंद्र चौधरी, हेमंत सैनी और शोएब खान सहित अन्य युवा मौजूद रहे।