मंत्री का सेना की महिला अफसर पर विवादित बयान:सरदारशहर मे किया प्रदर्शन, पुतला जलाया; बर्खास्तगी की मांग की
मंत्री का सेना की महिला अफसर पर विवादित बयान:सरदारशहर मे किया प्रदर्शन, पुतला जलाया; बर्खास्तगी की मांग की

सरदारशहर : सरदारशहर में एसएफआई और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर मंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मंत्री ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। उनका कहना है कि यह टिप्पणी एक सैन्य अधिकारी का अपमान होने के साथ-साथ पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में सांवरमल जाखड़, रुपचंद सारण, ओमकार बाली, संजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।