रींगस में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:लोहे की जंजीर से बंधी हुई थी, ताला तोड़कर ले उड़े बदमाश
रींगस में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:लोहे की जंजीर से बंधी हुई थी, ताला तोड़कर ले उड़े बदमाश
रींगस : रींगस नगरपालिका क्षेत्र की परसाका कॉलोनी से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 16 के निवासी राजेश बावलिया ने बुधवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेश ने बताया-उन्होंने रात को अपनी बाइक को मकान के बाहर लोहे की जंजीर से बांधकर खड़ी की थी। सुबह जब वह किसी काम से जाने के लिए बाहर निकले, तो बाइक गायब थी। चोर ताला तोड़कर बाइक ले गए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन इनमें भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035048


