[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कारागृह, झुंझुनूं का साप्ताहिक निरीक्षण एवं उप कारागृह खेतडी का मासिक निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कारागृह, झुंझुनूं का साप्ताहिक निरीक्षण एवं उप कारागृह खेतडी का मासिक निरीक्षण किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सचिव डॉ महेन्द्र के.एस.सोलंकी द्वारा जिला कारागृह, झुंझुनूं का साप्ताहिक निरीक्षण एवं उप कारागृह खेतडी का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव डॉ महेन्द्र सर्वप्रथम जेल में बंद सजायाफता बंदियों, अण्डर ट्रायल बंदियों की संख्या, जेल की क्षमता की जानकारी उपाधीक्षक जिला कारागृह, झुंझुनूं से प्राप्त की गई । इसके उपरांत निरीक्षण के दौरान जेल की साफ – सफाई देखी गई तथा विजिटर रूम, रसोई घर, गलियारा, आदि की स्थिति व साफ – सफाई की भी जांच की गई। बंदियों को प्रदान की जाने वाली मेडिकल सुविधा, दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा कारागृह के बंदियो का समय – समय पर स्वास्थ्य परिक्षण करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से वार्तालाप कर उन्हें प्रदान की जानी वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान कर बंदियों हेतु तैयार किए गए खाने का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ माननीय रालसा विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयाम जैसे विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा द्वारा जारी दस कल्याणकारी स्कीम, रालसा द्वारा बंदीजन हेतु जारी कल्याणकारी स्कीम, महिलाओं एवं बच्चों हेतु जारी विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी तथा न्याय सबके लिए की अवधारणा पर वर्तमान में पैपरलेस सहायता जैसे कि ऑनलाईन नालसा वेब पॉर्टल आदि की भी जानकारी प्रदान की गयी।

Related Articles