[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक:30 जून 2025 तक असाक्षरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य, उल्लास ऐप से होगा ऑनलाइन सर्वे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक:30 जून 2025 तक असाक्षरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य, उल्लास ऐप से होगा ऑनलाइन सर्वे

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक:30 जून 2025 तक असाक्षरों का सर्वे पूरा करने का लक्ष्य, उल्लास ऐप से होगा ऑनलाइन सर्वे

सरदारशहर : सरदारशहर में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत DPEP भवन में साक्षरता प्रभारी शिक्षकों और सर्वेयर की एक बैठक आयोजित की गई। जिला साक्षरता अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने बैठक में असाक्षरों के सर्वे के लक्ष्य पर चर्चा की। उन्होंने सर्वे कार्य को 30 जून 2025 तक पूरा करने पर जोर दिया।

सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने उल्लास ऐप के माध्यम से सर्वे को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार जांगिड़ ने किया। ब्लॉक समन्वयक साक्षरता शुभकरण स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में चेतनराम, भानीराम भोभीया, राजकुमार तिवारी, आशाराम चालिया, विक्रांत कुमार और मुकेश कुमार सैनी ने सक्रिय भागीदारी की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना और निर्धारित समय सीमा में सर्वे कार्य को पूरा करना था।

Related Articles