[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनी यात्रा) झुंझुनूं पहुँची – आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनी यात्रा) झुंझुनूं पहुँची – आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प

झुंझुनूं में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे, होगा सुधार:PWD की सगुनी यात्रा में पुस्तक विमोचन हुआ; अधिकारी बोले- खामियां सुधारेंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में संचालित की जा रही सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनी यात्रा) गुरुवार को झुंझुनूं जिले में पहुँची। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आबूसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सड़क मूल्यांकन प्रणाली और गारंटी अवधि की सड़कों के निरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) जसवंत लाल खत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सगुनी यात्रा का मुख्य उद्देश्य न केवल तकनीकी निरीक्षण है, बल्कि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जनचेतना का निर्माण करना भी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी अनिवार्य है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक अभियंता (गुणवत्ता नियंत्रण) रविता पूनिया ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। वहीं अधिशासी अभियंता केशव जाटव ने सड़क निर्माण की दोष दायित्व (Defect Liability) अवधि की विस्तृत जानकारी दी, जिससे छात्र-छात्राएं व्यावहारिक निरीक्षण के दौरान तकनीकी पक्षों को बेहतर समझ सकें।

इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर से मुख्य अभियंता जसवंत लाल खत्री ने सगुनी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेन्द्र सिंह झाझरिया ने बताया कि यह यात्रा 30 मार्च को श्रीगंगानगर से आरंभ हुई थी और 30 जिलों से होते हुए 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक तकनीकी मिशन के साथ-साथ जनसंपर्क और जागरूकता अभियान भी है।

इस अवसर पर “आपणी सड़का” पुस्तक का प्रदर्शन किया गया, जो सड़क निर्माण, गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश करती है।

महाविद्यालय की सिविल ब्रांच के छात्र-छात्राओं को लॉटरी के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण हेतु खंड आवंटित किए गए। यह विद्यार्थी गारंटी अवधि की सड़कों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपेंगे, जिससे भविष्य में निर्माण गुणवत्ता और पारदर्शिता को और सशक्त किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मौज सीगड़ ने किया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता संभाग प्रथम जयपुर अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (गुणवत्ता निरीक्षण) जयपुर प्रथम रामेश्वर सिंह, अशोक वर्मा, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मोतीलाल आलडिया, अधिशासी अभियंता शंकर लाल, वेदप्रकाश उपाध्याय, पंकज सोलंकी, बुधराम मीणा, आर के मीणा, रोहिताश, रणवीर, राकेश, सहायक अभियंता पूजा जानू, सिविल डिपार्टमेंट के एचओडी अनिल एवं महाविद्यालय स्टाफ सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22