राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया
राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया
झुंझुनूं : शहर के शास्त्री पार्क में राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा सिन्दूर लगाकर जश्न मनाया गया। पहलगाम हमले का भारत सरकार एवं भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों का बदला लेने पर महिलाओं ने सिन्दूर लगाकर खुशी मनाई।
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ पाकिस्तान के दांत खट्टे करने के लिए हम भी युद्ध में जाने के लिए तैयार है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, सलाहकार सुमन रायल, महासचिव रितू गढ़वाल, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, सचिव विमला नूनिया, सुमन ढाका, कृष्णा ढाका, सुलोचना महला, मुकेश देवी,कमला डूडी,कृष्णा ,सविता देवी एवं मंजू देवी ने सिन्दूर का नाम रोशन करने के लिए भारतीय सेना के साथ युद्ध में कूदने के लिए सामुहिक इच्छा जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045312

