[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बंदूक दिखाकर पर व्यापारी से 14 लाख लूटे:स्कूटी-फोन छीन कर भागे बदमाश, डिग्गी में रखे रुपए निकाले; पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बंदूक दिखाकर पर व्यापारी से 14 लाख लूटे:स्कूटी-फोन छीन कर भागे बदमाश, डिग्गी में रखे रुपए निकाले; पुलिस जांच में जुटी

झुंझुनूं में बंदूक दिखाकर पर व्यापारी से 14 लाख लूटे:स्कूटी-फोन छीन कर भागे बदमाश, डिग्गी में रखे रुपए निकाले; पुलिस जांच में जुटी

बिसाऊ : जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी से 14 लाख रुपए लूट लिए। महनसर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने बंदूक की नोक पर रामगढ़ निवासी सरसों और अनाज के व्यापारी मोहम्मद वासिद को निशाना बनाया। लुटेरे व्यापारी से 14 लाख रुपए नकद, उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस स्कूटी को बरामद कर लिया है, स्कूटी डिग्गी में रखे 14 लाख रुपए गायब हैं।

मंडी से लौट रहे व्यापारी को बनाया निशाना

पीड़ित व्यापारी मोहम्मद वासिद ने बताया कि वे सुबह अपने गांव से बिसाऊ आए थे। वहां अपनी स्कूटी खड़ी करने के बाद वे रोडवेज बस से झुंझुनूं गए थे। झुंझुनूं मंडी से 15 लाख रुपए नकद लेकर जब वे वापस बिसाऊ लौटे, तो उन्होंने ई-मित्र केंद्र पर 1 लाख रुपए जमा करा दिए। शेष 14 लाख रुपए लेकर वे अपनी स्कूटी से वापस गांव की ओर रवाना हुए।

बंदूक दिखाकर लूटा

महनसर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। वासिद के अनुसार, उनमें से एक युवक ने तुरंत बंदूक निकालकर उन्हें धमकाया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने स्कूटी की डिक्की में रखे 14 लाख रुपए भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

मोबाइल और स्कूटी बरामद

घटना की सूचना मिलते ही बिसाऊ पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया, जिससे पता चला कि आरोपी कुल्हाड़ियों की ढाणी की ओर भागे हैं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसी क्षेत्र से पीड़ित का मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद कर ली, हालांकि लूटी गई नकदी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।

डिप्टी एसपी ने टीमें गठित की

घटना की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं ग्रामीण के डिप्टी एसपी हरी सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया है। डिप्टी एसपी हरिसिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस गहन छानबीन में जुटी है और लूटपाट की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin