सड़क पार की रही बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर,मौत:ड्राइवर मौके पर फरार,परिजनों के साथ बबाई आई थी
सड़क पार की रही बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर,मौत:ड्राइवर मौके पर फरार,परिजनों के साथ बबाई आई थी
खेतड़ी : बबाई के राजकीय कालेज के पास सोमवार शाम को सड़क पार कर रही बच्ची को तेज गति से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में सात साल की बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार तनिषा (7) पुत्री शेर सिंह निवासी ढाणी शेरवा तन बबाई शाम करीब चार बजे अपने परिजनों के साथ बबाई में आई थी। इस दौरान जब वह सड़क पार कर रही थी तो तेज गति से आई गाड़ी ने बच्ची को टक्कर मार दी।
गाड़ी की टक्कर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बच्ची को बबाई के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो भाई बहन हैं, बड़ा भाई आशीष आठ साल का है। मृतका का पिता शेर सिंह कारपेंटर का काम करता है। घटना के बाद गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गाड़ी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2464717


