[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गढ़ से कायमखानी कोटड़ी तक बन रही सड़क की जांच:पार्षदों ने जताया विरोध, गुणवत्ता जांच के बाद सही मात्रा में डाला गया सीमेंट-कंक्रीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

गढ़ से कायमखानी कोटड़ी तक बन रही सड़क की जांच:पार्षदों ने जताया विरोध, गुणवत्ता जांच के बाद सही मात्रा में डाला गया सीमेंट-कंक्रीट

गढ़ से कायमखानी कोटड़ी तक बन रही सड़क की जांच:पार्षदों ने जताया विरोध, गुणवत्ता जांच के बाद सही मात्रा में डाला गया सीमेंट-कंक्रीट

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में 49 लाख रुपए की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। गढ़ से मुख्य बाजार होते हुए कायमखानी कोटड़ी तक बन रही इस सड़क की जांच के लिए मंगलवार को पार्षद मनफूल पूनिया के नेतृत्व में कई पार्षद मौके पर पहुंचे।

पार्षदों ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए कुछ जगहों पर इसे खोदकर देखा। जांच में सड़क में सीमेंट और कंक्रीट की मात्रा कम होने का आरोप लगाया गया। पार्षदों ने निर्माण कार्य में तय मापदंडों का पालन करने की मांग करते हुए विरोध जताया।

इस विरोध और जांच के बाद ठेकेदार के मजदूरों ने सीमेंट और कंक्रीट की सही मात्रा डालकर काम शुरू कर दिया। पार्षद मनफूल पूनिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय मापदंडों के अनुसार काम न होने पर उसे रुकवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin