खेतड़ी में पंचायतीराज चुनाव से पहले सीएलजी की बैठक:शांतिपूर्ण चुनाव और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा, डीएसपी बोले – नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
खेतड़ी में पंचायतीराज चुनाव से पहले सीएलजी की बैठक:शांतिपूर्ण चुनाव और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा, डीएसपी बोले - नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
खेतड़ी : खेतड़ी थाना परिसर में पंचायती राज आम चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के उद्देश्य से सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सदस्यों को जागरूक किया गया।
शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने ग्रामीणों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पंचायती राज चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने में पुलिस का सहयोग करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि त्योहारों और चुनाव के दौरान शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी
थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और निजी विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
सीएलजी सदस्यों से सहयोग की अपील
थानाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में शशि सैनी, राजेंद्र प्रसाद सैनी, अब्दुल गफ्फार, पायल कुमारी, देशराज खन्ना, सत्यवीर महारानियां, नागरमल, भवानी सिंह नायक, हरमेंद्र चाननिया, नरेश कुमावत और सहदेव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2464890

